चार साल बाद पुलिस ने अपहरण कांड का किया उद्भेदन, मधुबनी से युवती बरामद

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब चार वर्ष पूर्व हुए अपहरण के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहृत युवती को मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के बाद वर्ष 2022 से लंबित अपहरण कांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने बरामद युवती को बुधवार की देर शाम शिवाजीनगर थाना लाया। गुरुवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जानकारी के अनुसार शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 अक्टूबर 2022 को एक युवती के लापता होने के बाद परिजनों की ओर से अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इस संबंध में थाना कांड  दर्ज कर पुलिस ने अपहरण से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत अनुसंधान शुरू किया था। घटना के बाद से ही पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। हालांकि लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस लगातार मामले की जांच और संभावित ठिकानों पर छानबीन कर रही थी।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह को मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने एसआई मीनू कुमारी के साथ पुलिस टीम गठित कर मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में छापेमारी की। वहां से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस उसे बुधवार की देर थाना लेकर पहुंची। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गांव से निकली थी। उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हुई थी।

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली और मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं तथा वह वर्तमान में गर्भवती भी है। उसने अपने पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई है। पूछताछ के दौरान युवती ने अपने पारिवारिक परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी दी। उसने बताया कि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था।

इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इस पारिवारिक परिस्थिति के कारण वह सहरसा में रह रही थी। इसी बीच वह कुछ दिनों के लिए अपने गांव आई थी। गांव आने के दौरान ही फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। बाद में दोनों ने साथ रहने का निर्णय लेते हुए शादी कर ली।

फिलहाल पुलिस ने युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब चार वर्षों से लंबित इस अपहरण कांड का उद्भेदन शिवाजीनगर पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई मीनू कुमारी की सक्रिय भूमिका से पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है।

*महिला सम्मान और स्वच्छता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: आरडीएस कॉलेज के समीप ‘पिंक टॉयलेट’ का भव्य उद्घाटन – Doorbeen News*

महिला सम्मान और स्वच्छता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: आरडीएस कॉलेज के समीप ‘पिंक टॉयलेट’ का भव्य उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *