व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ नीरजा मिश्रा के आकस्मिक निधन पर संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णकान्त झा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें विभागीय शिक्षक डॉ आर एन चौरसिया, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ अनुरंजन, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ शिखर वासिनी, डॉ प्रियंका राय, डॉ मनू राज शर्मा, मंजू अकेला, उदय कुमार उदेश, महेश कुमार, गौतम कुमार झा, खुशबू कुमारी, निशा कुमारी, श्रुति कुमारी, रूबी देवी, पूनम देवी, कुमकुम कुमारी एवं स्वेता शिवानी आदि उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि डॉ मिश्रा स्थानीय एम आर महिला कालेज, दरभंगा से 13 दिसंबर, 2018 को पीजी संस्कृत विभागाध्यक्ष बनी और यहीं से 31 अगस्त, 2019 को अवकाश ग्रहण किया।


डॉ कृष्णकान्त झा ने कहा कि डॉ मिश्रा सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व से छात्र-छात्राओं, सहकर्मियों एवं सभी परिचितों को काफी प्रभावित किया। वे अत्यंत ही धार्मिक, सौम्य एवं सरल स्वभाव की शिक्षिका थीं। उनके पितामह स्वनामधन्य गिरीन्द्र मोहन मिश्रा थे, जिनके नाम पर दरभंगा में जी एम रोड प्रसिद्ध है। इसी मार्ग पर इनका वर्तमान आवास भी है।
इनके पति डॉ जी एन मिश्रा प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक हैं। डॉ आर एन चौरसिया ने डॉ नीरजा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सहजता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का समन्वय था। उनका निधन केवल एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण शैक्षणिक जगत, संस्कृत प्रेमियों एवं सभी छात्र-छात्राओं के लिए अपूर्णीय क्षति है।


कहा कि डॉ मिश्रा से हम लोगों का पारिवारिक संबंध था। उनके विचार, कर्म एवं आदर्श सदा समाज के लिए जीवित रहेंगे।शोकसभा में दो मिनट का मौन का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

*विश्वविद्यालय मैथिली विभाग द्वारा 23 नवम्बर को आयोजित होगा विद्यापति स्मृति पर्व दिवस – Doorbeen News*
विश्वविद्यालय मैथिली विभाग द्वारा 23 नवम्बर को आयोजित होगा विद्यापति स्मृति पर्व दिवस







