विश्वविद्यालय मैथिली विभाग द्वारा 23 नवम्बर को आयोजित होगा विद्यापति स्मृति पर्व दिवस

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: विश्वविद्यालय मैथिली विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में आगामी 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विद्यापति स्मृति पर्व दिवस की तैयारी को लेकर मानविकी संकायाध्यक्ष प्रोफेसर दमन कुमार झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय मैथिली विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार मेहता ने अपनी बात रखते हुए समारोह के उद्देश्य, संगोष्ठी के विषय, वक्ताओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने समारोह को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

विद्यापति पीठ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह का मुख्य विषय ‘भारतीय ज्ञान परंपरा आ विद्यापतिक साहित्य’ निर्धारित है। कार्यक्रम का उद्घाटन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी करेंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यापति पीठ के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर भीमनाथ झा उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तारानंद वियोगी अपना व्याख्यान देंगे।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यावसायिक प्रबंधन विभाग के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। समारोह के आयोजन सचिव डॉ. सुरेश पासवान ने तैयारी से संबंधित जानकारी दी।इस अवसर पर विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनीता कुमारी एवं डॉ. अभिलाषा कुमारी उपस्थित थीं।

आज की बैठक में इसके अतिरिक्त विभाग के शोधार्थियों में पवन कुमार महतो, मनोज कश्यप, शीला कुमारी, राजनाथ पंडित, अम्बालिका कुमारी, शिवम कुमार झा, प्रियंका कुमारी, राजू कुमार शर्मा, मिथिलेश कुमार सहनी, राहुल राज गुप्ता, मनोज कुमार पंडित, नेहा कुमारी एवं प्रवीण कुमार सहित अन्य शोधार्थी उपस्थित थे। विभागीय कर्मचारी निरेंद्र कुमार भी बैठक में मौजूद थे।

*चार नए श्रम संहिताओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच सांकेतिक चेक का किया गया वितरण – Doorbeen News*

चार नए श्रम संहिताओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच सांकेतिक चेक का किया गया वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *