व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का औचक एवं विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया।
सुरक्षा और बैरिकेडिंग पर विशेष जोर: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील एवं गहरे पानी वाले छठ घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग और सुरक्षा के लाल निशान अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से अर्घ्य दे सकें।


इसके साथ ही घाटों पर एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की तर्ज पर कुशल गोताखोरों, पर्याप्त नाविकों और लाइफ जैकेट की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था : जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि छठ घाटों तक आने वाले सभी पहुंच मार्गों की युद्धस्तर पर साफ-सफाई कराई जाए, ताकि व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। घाटों के आसपास पर्याप्त रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था, चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा शिविर (फर्स्ट एड के साथ) स्थापित करने के भी कड़े निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व आम जनमानस उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे महापर्व छठ को आपसी भाईचारे, सौहार्द और पूर्ण सुरक्षा के साथ मनाएं।



*छठ महापर्व को लेकर सिंघिया में घाटों की युद्धस्तर पर सफाई, खतरनाक घाटों पर होगी बैरिकेटिग – Doorbeen News*
छठ महापर्व को लेकर सिंघिया में घाटों की युद्धस्तर पर सफाई, खतरनाक घाटों पर होगी बैरिकेटिग





