छठ पूजा को लेकर प्रभुजी घाट की दीवारों पर उकेरी जा रही बनारस घाट की खूबसूरत छवि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: छठ पूजा को लेकर नगर परिषद् के वार्ड संख्या-05 स्थित प्रभुजी घाट पर सौंदर्यीकरण के तहत विजुअल आर्ट फाउंडेशन के
वरिष्ठ चित्रकार मोo सुलेमान के दिशा निर्देश में कलाकारों की टीम ने घाट की दीवारों पर अपनी कलाकारी से बनारस घाट की खूबसूरत छवि से सजा रही है।

घाट की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही है।
चित्रकार मोo सुलेमान ने बताया कि पेंटिंग में मुख्य रूप से बनारस के प्रसिद्ध घाटों की खूबसूरत छवि, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परिवेश को दर्शाया जा रहा है। इसका उद्देश्य छठ पूजा से पूर्व घाट को आकर्षक और सुंदर स्वरूप प्रदान करना है।

इस रचनात्मक कार्य में मो. सुलेमान, रत्नेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, नेहा प्रियदर्शी, सुदर्शन कुमार, आर्या राज एवं कनिष्क कश्यप अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

विजुअल आर्ट फाउंडेशन की यह पहल छठ पूजा के अवसर पर घाटों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है।

*विद्यापतिनगर में धान कटनी प्रयोग में 71 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान – Doorbeen News*

विद्यापतिनगर में धान कटनी प्रयोग में 71 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *