पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सिंघिया थाना अतर्गत डुमरा गांव में एक हृदयविदारक हादसे में पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मनोज सदा के पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई है। मासूम की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिस बच्चे की किलकारियों से घर आंगन गूंजता था, उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सनोज कुमार शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह गांव के चौड़ की ओर चला गया। वहां जेसीबी से खोदे गए एक गहरे गड्ढे में काफी मात्रा में पानी जमा था। बताया जाता है कि गड्ढे में मछली पालन के उद्देश्य से पानी जमा किया गया था। इसी दौरान बच्चा किसी तरह पानी भरे गड्ढे में चला गया और गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक बच्चे के वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान वह गड्ढे में बेहोशी की हालत में मिला।

आनन-फानन में परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मोसेस पुंग ने बच्चे की जांच की। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की इस बात की पुष्टि होते ही परिजनों की उम्मीद टूट गई और अस्पताल परिसर में ही चीख-पुकार मच गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित स्थान पर जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था, जिसमें मछली पालन के लिए पानी जमा किया गया था। गड्ढे में अधिक पानी होने के कारण वह छोटे बच्चों के लिए खतरनाक बना हुआ था। इस हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने पुलिसकर्मी सुरेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि डुमरा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को पीएचसी भेजा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मामले में आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।

*तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम – Doorbeen News*

तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *