व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: खानपुर (समस्तीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। कमेटी के सदस्यों ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों के सहयोग से जुटाई गई आर्थिक सहायता राशि मृतक की माता को सौंपकर परिवार का हौसला बढ़ाया।
जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए संघ के सदस्यों ने आपसी सहयोग से सहायता राशि जुटाकर पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।


कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यह सहयोग केवल एक शुरुआत है। परिवार को आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक स्वच्छता कर्मी का वेतन भी बकाया है। बकाया राशि के भुगतान को लेकर जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मिलकर पहल की जाएगी।
सदस्यों ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि मृतक की पत्नी स्वच्छता कर्मी के रूप में कार्य करने की इच्छुक होंगी, तो उनके रोजगार के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


इस अवसर पर स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार (पूसा), जिला उपाध्यक्ष अशोक झा (विभूतिपुर), जिला कोर कमेटी सदस्य देवेंद्र राय (वारिसनगर), चंदन सहनी, जयकांत राय (शिवाजीनगर), राजकुमार राय (हसनपुर), जितेंद्र कुमार (हसनपुर), हृषिकेश झा (मोरवा), जिला मीडिया प्रभारी यशवंत कुमार चौधरी उर्फ यशवंत बादशाह (खानपुर) सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मौके पर दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. छोटन साफी, श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक शिव कुमार पासवान एवं श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक मुरारी कुमार पोद्दार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संघ के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मियों के परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना सभी साथियों की जिम्मेदारी है।



*समस्तीपुर मंडल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ई-वेस्ट के समुचित निस्तारण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक – Doorbeen News*





