समस्तीपुर मंडल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ई-वेस्ट के समुचित निस्तारण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर मंडल कार्यालय परिसर में आज स्काउट एवं गाइड के कैडेट्स द्वारा ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) के समुचित निस्तारण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने प्रभावशाली प्रस्तुति द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाले कचरे के दुष्प्रभावों तथा इसके उचित प्रबंधन की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अनुपयोगी मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी, चार्जर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद हानिकारक तत्व मिट्टी, जल एवं पर्यावरण को प्रदूषित कर सकते हैं।

इस अवसर पर ई-वेस्ट के अधिकृत केंद्रों के माध्यम से सुरक्षित निस्तारण, उपयोगी उपकरणों के पुनः उपयोग तथा पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी एवं सक्रिय सहभागिता पर भी बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर रेल परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए जागरूकता संदेश की सराहना की।

इस आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों एवं आमजन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

*रेलवे ओवरब्रिज पर दो दिनों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, एसडीओ ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम – Doorbeen News*

रेलवे ओवरब्रिज पर दो दिनों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, एसडीओ ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *