व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अतर्गत तीन विद्यालयों में दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय में कार्यरत रसोइयों, सफाईकर्मियों एवं रात्रि प्रहरी को अंगवस्त्र और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यालय परिवार ने कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें पर्व की खुशियां साझा करने का अवसर दिया।
मध्य विद्यालय बल्लीपुर में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष नवीन कान्त झा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए विद्यालय शिक्षा समिति एवं शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय में कार्यरत सभी रसोइयों और सफाईकर्मी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें दीपावली एवं छठ पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।


वहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्लीपुर में एचएम संगीता कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से कार्यरत रात्रि प्रहरी एवं सफाईकर्मी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय जगदर में प्रधान शिक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में विद्यालय की सभी रसोइयों को अंगवस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मध्य विद्यालय बल्लीपुर के एचएम मदन कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव राजन देवी, प्रमोद सिंह, प्रवीण कुमार चौधरी, राहुल कुमार रजक, सुदेश कुमार, प्रेम कुमार शर्मा, नागेंद्र कुमार, रंजन चौधरी, जगदीश प्रसाद, रोहित उपाध्याय, विश्वजीत कुमार, वेदप्रकाश, प्रदीप भारती, नीतू कुमारी, राम प्रसाद, महेश झा, रेनू राय एवं शिक्षा सेवक रामकुमार सहित अन्य थे।


*प्रतिभा कुमारी ने मिथिला आइडल-2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, गायन प्रतिभा से शिवाजीनगर का बढ़ाया मान – Doorbeen News*









One Comment