22 नवंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, तैयारी को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : शिवाजीनगर प्रखंड अतर्गत आगामी 22 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। अभियान के दौरान प्रखंड क्षेत्र के पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे, इसे लेकर बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बीडीओ प्रकोष्ठ में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने की।

बैठक में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों, कर्मियों की जिम्मेदारी और अभियान के दौरान शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय पर सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य अभियान है।

इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। अभियान के दौरान किसी भी बच्चे के छूटने की संभावना नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए क्षेत्र में व्यापक जागरूकता और प्रभावी निगरानी आवश्यक है। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने अभियान की तैयारियों पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने अभियान के दौरान निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार टीकाकरण गतिविधियों को संचालित करने तथा बच्चों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के सहयोग से अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्ला, जीविका बीपीएम अरुण कुमार सिंह, फील्ड मॉनिटर भास्कर कुमार तथा एलएस सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने अभियान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा जनजागरूकता में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

गौरतलब है कि पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। अभियान का उद्देश्य पोलियो वायरस के संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखना और देश में पोलियो उन्मूलन की स्थिति को बनाए रखना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण के साथ विशेष अभियान चलाया जाता है।

शिवाजीनगर प्रखंड में 22 नवंबर से शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक को तैयारियों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। अब अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय, स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता और अभिभावकों की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

*समस्तीपुर में बारूद के ढेर पर बाजार! 25 पटाखा दुकानों में सिर्फ 7 के पास लाइसेंस, दो दुकानें सील, यहां चलती है दुकानें – Doorbeen News*

समस्तीपुर में बारूद के ढेर पर बाजार! 25 पटाखा दुकानों में सिर्फ 7 के पास लाइसेंस, दो दुकानें सील, यहां चलती है दुकानें

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *