बंधार पंचायत में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत में मंगलवार को पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण के सहयोग शिविर का आयोजन विद्यासालेंद्र अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बंधार वार्ड 4 के परिसर में किया गया। प्रखंड में पंचायत स्तर पर आयोजित यह पांचवां सहयोग शिविर था। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों की सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना था।

शिविर की अध्यक्षता बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पंचायत की मुखिया चंदन कुमारी ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को शिक्षा, कृषि, मनरेगा, बिजली, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सहकारिता, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्यान, आवास, स्वच्छता तथा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने तथा अपनी समस्याओं को शिविर के माध्यम से रखने की अपील की।

पंचायत के मुखिया चंदन कुमारी ने शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने पंचायत स्तर पर इस प्रकार के सहयोग शिविरों के आयोजन को ग्रामीणों के लिए उपयोगी पहल बताया। शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जानकारी उपलब्ध होने से सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने में होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिलती है।

मौके पर पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, बीईओ रामजन्म सिंह, बीएओ सतीश कुमार, मनरेगा पीओ बबलू कुमार, बिजली जेई आकाश वर्मा, एमओ नूरजहां, बीसीओ शिव दर्शन पासवान, प्रखंड समन्वयक काजल कुमारी, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. एसएस प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार, उद्यान पदाधिकारी सरोज पासवान,पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, आवास सहायक अमरेंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक मनीष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक चंदन सहनी एवं लेखपाल अर्जुन कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

*स्वच्छता कर्मी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा – Doorbeen News*

स्वच्छता कर्मी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *