बैरिकेडिंग पार करने पर बाइक सवार को रोका तो बढ़ा विवाद, पुलिस पर गाली-गलौज का आरोप; थानाध्यक्ष ने आरोपों को बताया गलत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : मुसरीघरारी चौराहे पर रविवार की देर शाम ट्रैफिक नियम को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इस दौरान एक पुलिसकर्मी पर बाइक चालक और स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बी. एलौथ निवासी एक बाइक चालक मुसरीघरारी चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग के बीच से बाइक लेकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया।

आरोप है कि इसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और बाइक चालक के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थानीय लोग भी वहां जुट गए। लोगों का आरोप था कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस चालान काट सकती है, लेकिन किसी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

वहीं, मामले को लेकर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चौराहे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। आगे कट से वाहनों को मोड़ने की व्यवस्था है। इसके बावजूद एक युवक बैरिकेडिंग पार कर बाइक निकालने लगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे समझाया कि इस तरह वाहन निकालने से दुर्घटना हो सकती है और चालान भी कट सकता है। इसी बात को लेकर बहस हुई। थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मी द्वारा किसी को गाली देने के आरोप को गलत बताया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। अब वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के आरोपों के बीच मामले में वरीय पुलिस अधिकारियों की ओर से क्या संज्ञान लिया जाता है, इस पर सबकी नजर है।

*शोधार्थी काजल कुमारी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार, शोध निर्देशक डॉ अंकित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मिली सफलता – Doorbeen News*

शोधार्थी काजल कुमारी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार, शोध निर्देशक डॉ अंकित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मिली सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *