समस्तीपुर में भाजपा युवा मोर्चा का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शिक्षा कुंज कोचिंग संस्थान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास में युवाओं की भूमिका को लेकर संवाद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा शामिल हुए। वहीं विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी, सुनील गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू और जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा मुलायम सिंह यादव, पार्थ सारथी, रवि पूर्वे, कनक कुंदन, धर्मेंद्र कुमार, रौशन कुमार, शंकर यादव, राजीव कुमार, अविनाश सिंह चंदेल और प्रेम कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने तथा उन्हें सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

*फसलों के उत्पादन का सटीक आकलन करने के लिए अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, आंकड़ों की शुद्धता पर जोर – Doorbeen News*

फसलों के उत्पादन का सटीक आकलन करने के लिए अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, आंकड़ों की शुद्धता पर जोर

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *