विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग एवं डॉ प्रभात दास फाउंडेशन, दरभंगा के द्वारा आगामी 3 नवंबर को होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News News : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग एवं डॉ प्रभात दास फाउंडेशन, दरभंगा के संयुक्त तत्त्वावधान में आगामी 3 नवंबर, 2026 को पीजी संस्कृत विभाग में “भारतीय ज्ञान-परंपरा और मौसम विज्ञान” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसी भी विषय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

संगोष्ठी की रूपरेखा निर्धारण हेतु आज संस्कृत विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णकान्त झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगोष्ठी के संयोजक डॉ आर एन चौरसिया, संस्कृत की शिक्षिका डॉ ममता स्नेही, फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा, इतिहास की प्राध्यापिका डॉ ज्योति प्रभा, दर्शनशास्त्र की प्राध्यापिका डॉ प्रियंका राय एवं डॉ संजीव कुमार साह, शोधार्थी- रितु कुमारी एवं रवीन्द्र कुमार, छात्र- विजय कुमार झा, प्रवीन्दर कुमार, विकास कुमार, कर्मी- योगेन्द्र पासवान एवं उदय कुमार उदेश आदि उपस्थित थे।

अध्यक्ष डॉ कृष्णकान्त झा ने कहा कि सेमिनार 3 नवंबर को पूर्वाह्ण 11: 30 बजे से विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के सभागार में आयोजित की जाएगी। कहा कि इस संगोष्ठी को विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो टुन टुन झा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करें।

संयोजक डॉ आर एन चौरसिया ने बताया कि इस संगोष्ठी में संस्कृत, भूगोल, दर्शनशास्त्र, इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास, हिन्दी, समाजशास्त्र आदि विषयों के कोई भी शिक्षक, शोधार्थी या विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय अवधि में विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग में आकर अथवा संयोजक के मोबाइल नंबर 9905437636 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा ने बताया कि संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी- शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। बैठक के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डॉ ममता स्नेही किया।

*राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओ ने लिया जायजा – Doorbeen News*

राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओ ने लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *