राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, खिलाड़ियों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओ ने लिया जायजा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक नवंबर से आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने आरबीएस इंटर विद्यालय परिसर स्थित खेल भवन एवं व्यायामशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बालिका खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, पेयजल और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में एक से छह नवंबर तक समस्तीपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

खिलाड़ियों को नहीं हो किसी प्रकार की परेशानी : एसडीओ

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने खेल भवन एवं व्यायामशाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों के ठहरने के स्थान, खाने-पीने की व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। बाहर से आने वाली खिलाड़ियों को आवासन और अन्य सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

बालिकाओं को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा बेहतर मंच

एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं। बालिका खिलाड़ियों के ठहरने और सुरक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से बालिकाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। साथ ही उन्हें राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन और खेल विभाग के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रशासन एवं खेल विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*BRB कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर शक्ति अभियान का एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन, 25 नवंबर तक पीरियड वेंडिंग मशीन लगाने का प्राचार्य ने दिया आश्वासन – Doorbeen News*

BRB कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर शक्ति अभियान का एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन, 25 नवंबर तक पीरियड वेंडिंग मशीन लगाने का प्राचार्य ने दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *