शिवाजीनगर की 17 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस आयोजित, नशामुक्ति और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : शिवाजीनगर प्रखंड अतर्गत सभी 17 ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सतत विकास, सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया। पंचायत विकास दिवस के तहत बंधार पंचायत में मुखिया चंदन कुमारी, बल्लीपुर में अनिता कुमारी, रहटौली में प्रेम कुमार सहनी, मधुरापुर में भरत सिंह, भटौरा में सरिता कुमारी, डुमरा मोहन में सुनैना देवी, रजौर रामभद्रपुर में रामचंद्र सिंह, शंकरपुर में विभा कुमारी, करियन में संजीव पासवान, रानीपरती में विनोद पासवान, जाखर धरमपुर में रेखा देवी, परसा में राजकुमारी देवी, दहियार रन्ना में रिंकू देवी, दसौत में नटवर राय, रहियार उत्तर में धर्मेंद्र कुमार मंडल तथा रहियार दक्षिण में अशर्फी सहनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिवों एवं कर्मियों ने किया। इसमें पंचायत सचिव प्रमोद राय, महेंद्र पासवान, जितेंद्र कुमार और सौरभ सामंत सहित अन्य कर्मियों की भूमिका रही। जिन पंचायतों में पंचायत सचिव उपलब्ध नहीं हैं, वहां नवनीत रोजगार सेवक ने कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी निभाई। पंचायतों के मनरेगा भवन, पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

पंचायत विकास दिवस के दौरान मद्यनिषेध नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के निर्देशों के आलोक में सभी ग्राम पंचायत भवनों पर शराबबंदी से संबंधित स्लोगन अंकित कराने तथा जागरूकता संदेश वाले पोस्टर चिपकाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के संबंध में चर्चा की गई। ग्रामीणों को शराब और अन्य प्रकार के नशे के सेवन से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

प्रशासन का उद्देश्य केवल निरोधात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना, बल्कि आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता बढ़ाना भी है। पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलने से ग्रामीणों तक शराबबंदी और नशे के दुष्परिणामों से संबंधित संदेश पहुंचाने में मदद मिलेगी। बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति पर भी परिचर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योजना के प्रभावी संचालन पर जोर दिया गया।

पंचायत विकास दिवस के माध्यम से सरकारी योजनाओं की समीक्षा, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों में विकास कार्यों को गति देना, योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।

*समस्तीपुर में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार और 20 गोलियों के साथ जेल के पीछे से 5 अपराधी गिरफ्तार; चार फरार – Doorbeen News*

समस्तीपुर में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार और 20 गोलियों के साथ जेल के पीछे से 5 अपराधी गिरफ्तार; चार फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *