व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर उजियारपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता और बिरनामा गांव में विद्युत विभाग की छापेमारी टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी पर अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली का उपयोग करने का आरोप है। विभाग के कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार ने सभी आरोपितों के विरुद्ध अंगारघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विभाग की ओर से थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपितों पर बिजली चोरी कर विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे तार को काटकर जब्त कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।


बकाया रहने पर काटा गया था कनेक्शन
जानकारी के अनुसार, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा विशनपुर की ओर से 9 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर जांच दल गठित किया गया था। टीम ने चैता उत्तरी पंचायत के वार्ड चार निवासी रामबाबू दास, वार्ड नौ निवासी कुशो महतो, वार्ड 11 निवासी दिलीप राय, चैता दक्षिणी पंचायत के वार्ड दो निवासी नवीन कुमार, वार्ड चार निवासी जानकी देवी तथा बिरनामा तुला पंचायत के वार्ड 15 निवासी बिरन राय के यहां छापेमारी की।


जेई के अनुसार, इन सभी का बिजली बिल बकाया रहने के कारण पहले ही विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद बकाया राशि जमा किए बिना अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
विभागीय टीम ने छह लोगों के विरुद्ध कुल 1,18,124 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया है। आवेदन में 1,22,388 रुपये के नुकसान का भी उल्लेख है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



*सांप पकड़ने गए 50 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डसा, मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान मौत – Doorbeen News*
सांप पकड़ने गए 50 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डसा, मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान मौत






One Comment