सांप पकड़ने गए 50 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने डसा, मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान मौत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: (समस्तीपुर)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा जनता चौक निवासी शरीफ मदारी (50) की शुक्रवार की देर शाम सांप के डसने से मौत हो गई। वह कल्याणपुर गांव के समीप किसी व्यक्ति के घर सांप पकड़ने गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर गांव के समीप एक घर में सांप निकलने के बाद शरीफ मदारी को उसे पकड़ने के लिए बुलाया गया था।

सांप पकड़ने के दौरान अचानक वह सर्पदंश का शिकार हो गए। घटना के बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की पुष्टि स्थानीय पूर्व मुखिया यासमीन रूही ने भी की है।

*घर से महज 500 मीटर दूर सड़क हादसे में घायल होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत, पटना में चल रहा था इलाज – Doorbeen News*

घर से महज 500 मीटर दूर सड़क हादसे में घायल होम्योपैथिक चिकित्सक की मौत, पटना में चल रहा था इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *