व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के घटहाटोल-सुलतानपुर दियारा के सामने गंगा नदी में शनिवार देर शाम मछली मारने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों पर मछुआरों के साथ मारपीट करने और गोली चलाने का आरोप लगा है। घटना में पटना जिले के बाढ़ निवासी केवल सहनी को गोली लगने की बात सामने आई है। वहीं, मारपीट में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ के कुछ मछुआरे गंगा नदी में मछली मार रहे थे। इसी दौरान विवाद होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गोलीबारी भी की गई और मछुआरों की नाव छीनने की कोशिश की गई।


घटना में घायल तीनों लोगों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया। सभी घायल पटना जिले के बाढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस कारण घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।
घटना को लेकर सुलतानपुर के ग्रामीणों पर मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


*बिजली चोरी के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी, 1.18 लाख रुपये की क्षति का आकलन – Doorbeen News*
बिजली चोरी के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी, 1.18 लाख रुपये की क्षति का आकलन








