कोर्ट परिसर में इसी महीने शुरू होगा एसबीआई का एटीएम, काम तेजी से जारी, एटीएम शुरू होने से न्यायालय कर्मियों और ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तिपुर शहर के न्यायालय परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का नया एटीएम जल्द शुरू होगा। एटीएम लगाने का काम तेजी से चल रहा है। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि इसी महीने कोर्ट परिसर में एटीएम को चालू कर दिया जाएगा। काम पूरा होते ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि न्यायालय परिसर में एटीएम लगाने का काम अंतिम चरण में है। एटीएम शुरू होने के बाद कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों, न्यायालय के कर्मियों और एसबीआई ग्राहकों को नकदी निकासी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उन्हें बैंकिंग सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

:ग्राहकों की सुविधा के लिए बढ़ाई जा रही एटीएम सुविधा:

मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि एसबीआई की ओर से ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाती है। इसी क्रम में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर एटीएम सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोर्ट परिसर में एटीएम शुरू होने से यहां प्रतिदिन आने वाले अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पक्षकारों और अन्य लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि एटीएम का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन की तिथि तय की जाएगी। इसके बाद ग्राहकों को नियमित रूप से एटीएम सेवा उपलब्ध होने लगेगी। कोर्ट परिसर में एटीएम की सुविधा शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में बैंकिंग जरूरतों के लिए लोगों को तत्काल नकदी निकासी की सुविधा भी मिल सकेगी।

*समस्तीपुर के रक्तदानी संस्था को बिहार स्वास्थ्य विभाग बिहार तथा बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा किया गया सम्मानित – Doorbeen News*

समस्तीपुर के रक्तदानी संस्था को बिहार स्वास्थ्य विभाग बिहार तथा बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा किया गया सम्मानित

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *