व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर | पटना के बापू टॉवर में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा वॉलंटरी बल्ड डोनेशन ऑर्गेनाइजर कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईएस सुमित कुमार, रक्तदान कार्यक्रम पदाधिकारी एन के गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।


समारोह का उद्देश्य बिहार में 100% स्वैच्छिक रक्तदान के लक्ष्य को प्राप्त करना, ब्लड बैंकों में रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना और राज्यभर में सक्रिय ब्लड ऑर्गेनाइजर्स, संस्थाओं व रक्तवीरों की भूमिका को रेखांकित करना रहा। साथ ही बिहार के सरकारी बल्ड बैंक से जुड़कर सबसे अधिक संख्या में रक्तदान कराने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया।


जिसमें समस्तीपुर से ग्रामीण रक्तदान संघ, बिहार यूथ फेडरेशन, बल्ड फोर्स टीम, संत निरंकारी मंडल को सम्मानित किया गया। समस्तीपुर से गए संस्था के प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव में अपनी माँग मजबूती से रखते हुए ब्लड कम्पोनेंट मशीन की मांग की, बच्चों के लिए 100 एमएल वाले बल्ड बैग, जिले के संबंधित अधिकारियों के साथ 3 माह में बैठक की माँग की।
संस्था के प्रतिनिधि के रूप में कृष्णा कुमार, तम्मने खान, राहुल श्रीवास्तव, दिवाकर कुमार, गुफरान अंसारी, अखिलेश कुमार, डॉ० कृष्ण कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे।



*टीबी-मुक्त भारत अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित – Doorbeen News*
टीबी-मुक्त भारत अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित





