युगपुरुष’ नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली थी और अगले 20 वर्षों में इसका कायाकल्प करके दिखाया : उपमुख्यमंत्री

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। सुशासन दिवस के अवसर पर जनता दल (यू) समस्तीपुर जिला इकाई की ओर से यूएन पेलेस, मोहनपुर में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ अमित कुमार मुन्ना एवं संचालन जदयू जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज से 21 वर्ष पूर्व जब नीतीश कुमार ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था— “सुशासन, सुशासन और सुशासन।” यह केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि बिहार को बदलने का उनका दृढ़ संकल्प था। 24 नवंबर, ये कोई सामान्य दिन नहीं है।

साल 2005 में इसी तारीख को ‘युगपुरुष’ नीतीश कुमार जी ने बिहार की बागडोर संभाली थी और अगले 20 वर्षों में इसका कायाकल्प करके दिखाया। नीतीश कुमार को जो बिहार मिला था, वो अंधेरे में था, लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे, समाज में तरह-तरह के विवाद होते थे, हिन्द-ूमुस्लिम झगड़ा होता था, स्कूल बदहाल थे और बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, अस्पतालों में इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था, सड़कें बहुत कम थी और जो थी उनका बुरा हाल था।

हर तरफ अराजकता और अव्यवस्था का माहौल था, अपराधी खुलेआम सड़कों पर घूमते थे और बिहार को फिरौती के लिए अपहरण और रंगदारी के लिए जाना जाता था। छात्र, व्यापारी,डॉक्टर इंजीनियर – सभी पलायन कर रहे थे। आज वही बिहार अपने ‘सुशासन’ और ‘न्याय के साथ विकास’ के लिए देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है।

नीतीश कुमार जी ने 20 वर्षों में कानून का राज स्थापित किया, आधारभूत संरचनाओं का विकासकिया और सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। जो बिहार विकास के हर पैमाने पर पिछड़ा हुआ था,आज वो उनकी दुर दिष्टी, दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक प्रयास से विकसित और समृद्ध राज्य बनने की ओर अग्रसर है। यहां तक कि आज हमारी कई योजनाओं का अनुसरण विभिन्न राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।

इस युग तां रकारी परिवर्नत की न ींव हमारे नेता ने 24 नवंबर 2005 को रखी थी, इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया कि इस ऐतिहासिक दिन को हर वर्ष ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा और श्री नीतीश कुमार जी के विचारों और कार्यों को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे राज्य में‘नीतीश संवाद’ का आयोजन किया जाएगा। यह के वल एक कार्यक्रम नहीं, त्योहार होगा, जिसे हमलोग 14 करोड़ बिहारवासियों के साथ मिलकर मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने लंबे कार्यकाल में बिहार के सभी क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बिहार ने नई पहचान बनाई है। आज सुशासन और विकास की यह यात्रा प्रदेश की जनता के सामने है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा कि पार्टी के भविष्य और नेतृत्व को लेकर निशांत कुमार में धीरे-धीरे राजनीतिक समझदारी, संवेदनशीलता और जनता के प्रति जागरूकता दिखाई दे रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले समय में जदयू को निशांत कुमार के नेतृत्व में भी लंबे समय तक बिहार की जनता की सेवा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके लिए संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिले के माननीय विधायक श्रीमती अश्वमेघ देवी, राजकुमार राय, मांजरिक मृणाल, पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, रामबालक सिंह, मंजू कुमारी, संगठन प्रभारी भूमीपाल राय,डॉ ज्योति निर्मला, जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*समस्तीपुर में कॉफी शॉप का शटर काटकर भीषण चोरी, डेढ़ लाख नकद समेत लाखों का सामान गायब – Doorbeen News*

समस्तीपुर में कॉफी शॉप का शटर काटकर भीषण चोरी, डेढ़ लाख नकद समेत लाखों का सामान गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *