व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर के दूसरे दिन बुधवार को 45 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 28 का निष्पादित किया गया। शिविर का आयोजन 6 से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसमें प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं और आवेदनों का निष्पादन कर रहे हैं।शिविर के पहले दिन कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए थे।
वही दूसरे दिन 45 आवेदन प्राप्त हुए । शिविर में ग्रामीण विकास विभाग तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित राजस्व विभाग से संबंधित पंचायती राज विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।


सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित आवेदन का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संजीव कुमार,
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभिनव कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। शिविर में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।


जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने बताया कि स्त्री दिवसीय सहयोग शिविर में दूसरे दिन 45 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 28 आवेदनों का निष्पादन किया गया है विभिन्न विभाग के कर्मी शिविर में मौजूद रहे।

*नल जल का पानी नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन – Doorbeen News*
नल जल का पानी नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन








One Comment