शाहपुर बघौनी से निकला मार्च मदरसा चौक पहुंचकर सभा में हुआ तब्दील, ईसीआई पर लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई का आरोप

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: ताजपुर/समस्तीपुर | विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले प्रखंड कमिटी के झंडे-बैनर तले शाहपुर बघौनी से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए नारेबाजी के साथ मदरसा चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह इनौस जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने की, जबकि संचालन मो. शाद तौहीदी ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) के माध्यम से देशभर में करीब 13 करोड़ तथा बिहार में करीब लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया ने मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा सभी योग्य मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल किए जाने चाहिए। सभा में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संयुक्त पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, मो. रहमान, मो० नासीर, मो० तनवीर , मो० मुखलिस तौहीदी, मो० बसाम, मो० सुलेमान, मो० सोनू, फरहादूल होदा, मो० राजू, मो० आदिल, मो० जहांगीर, सदरुल होदा सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले, इनौस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

एक प्रस्ताव पारित कर वोट चोर ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा की मांग पर 7 अक्टूबर को ताजपुर हाॅस्पीटल चौक से प्रखंड चौक तक निकाले जाने वाले विरोध मार्च एवं 8 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय में आहूत विरोध मार्च में बड़ी संख्या में भागीदारी दिलाने की अपील उपस्थित कार्यकर्ताओं से की गई।

*‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन – Doorbeen News*

‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *