‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: रोसड़ा। प्रखंड स्तर पर “मेरे सपनों का भारत” सेवा-चित्र अभियान के अंतर्गत आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने भारत के भविष्य, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विकास और अपने सपनों के भारत को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने विचारों को भाषण के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से रखा। प्रतिभागियों की प्रस्तुति, विचार एवं अभिव्यक्ति के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस अवसर पर चयनकर्ता के रूप में अपनी भूमिका विवेक सर, अरुण भगत सर एवं राम पुनीत यादव सर ने निभाया।

प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा प्रस्तुत विचारों में देश के प्रति उनकी सोच, भविष्य को लेकर उनकी कल्पना तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका को लेकर उत्साह देखने को मिला।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अभिव्यक्ति की क्षमता, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

प्रतियोगिता में रोसड़ा प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र और छात्राओं नें भाग लिया।
प्रथम स्थान – हर्ष कुमार (रोसड़ा उच्च विद्यालय)
द्वितीय स्थान – अमित कश्यप (उच्च विद्यालय एरौत)
तृतीय स्थान – मुस्कान कुमारी (नीलमणि उच्च विद्यालय, भीड़हा)

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक मुलाकात कर उनकी समस्याएं से कराया अवगत – Doorbeen News*

रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक मुलाकात कर उनकी समस्याएं से कराया अवगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *