डाक कर्मचारी संघ के जिला सचिव चुने गए बैद्यनाथ पासवान, क्षेत्र में खुशी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के बंधार गांव निवासी बैद्यनाथ पासवान को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी समस्तीपुर मंडल का जिला सचिव चुने जाने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। उनके सर्वसम्मति से चयन पर डाक कर्मचारी संघ के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की है।

समस्तीपुर मंडल अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी की बैठक के साथ 24वां द्विवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें बंधार गांव निवासी सीपीसी इंचार्ज पीएलआई/आरपीएलआई समस्तीपुर एचओ बैद्यनाथ पासवान को बिना किसी विरोध के जिला सचिव चुना गया।

उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने सहमति जताते हुए संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। सम्मेलन में जिला सचिव के अलावा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों तक समस्तीपुर मंडल के डाक कर्मचारियों के हितों का प्रतिनिधित्व करेगी।

सम्मेलन में डाक कर्मियों की लंबित मांगों, विभागीय समस्याओं, कर्मचारियों के कल्याण, सेवा संबंधी विषयों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित स्तर पर उठाने तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने पर जोर दिया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि समस्तीपुर के डाक अधीक्षक रॉबिन चन्द्र, भूतपूर्व सर्किल अध्यक्ष दीनानाथ साह एवं चन्द्रदेश्वर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और डाक कर्मचारी मौजूद थे। बैद्यनाथ पासवान के जिला सचिव चुने जाने पर बंधार पंचायत की मुखिया चंदन कुमारी, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र कुमार चौधरी, नटवर राय, संजीव पासवान, विनोद पासवान, भरत सिंह, प्रेम कुमार सहनी,

वारिसनगर के पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सह एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक सुशील चौधरी, पूर्व मुखिया राजेश पासवान, पूर्व जिला पार्षद डॉ. शिवशंकर मंडल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि बैद्यनाथ पासवान के अनुभव और सक्रियता से डाक कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में संगठन को मजबूती मिलेगी।

*समस्तीपुर में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ की बैठक, पंजीकरण व कल्याण कोष गठन का निर्णय – Doorbeen News*

समस्तीपुर में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ की बैठक, पंजीकरण व कल्याण कोष गठन का निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *