व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शनिवार को शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी एवं शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। विधि व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की।


हथौड़ी थाना क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मौसम ने किया, जबकि शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों से आवश्यक कागजात, हेलमेट सहित अन्य नियमों के अनुपालन की जांच की गई। पुलिस की ओर से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और बिना आवश्यक कागजात के वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई।


थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखी गई। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*शिवाजीनगर बीडीओ का सरकारी मोबाइल नंबर हैक, व्हाट्सएप ग्रुप में फर्जी मैसेज भेजकर ओटीपी लेने की कोशिश – Doorbeen News*
शिवाजीनगर बीडीओ का सरकारी मोबाइल नंबर हैक, व्हाट्सएप ग्रुप में फर्जी मैसेज भेजकर ओटीपी लेने की कोशिश







One Comment