ग्राहक बनकर आए दो हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में दिनदहाड़े की लूट

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरौत मुसहरी चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में शनिवार की शाम करीब चार बजे हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई। ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए दो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी राम नारायण ठाकुर पिछले करीब दो वर्षों से एरौत मुसहरी चौक पर सुमन ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान चला रहे हैं। शनिवार की शाम करीब चार बजे दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों ग्राहक बनकर दुकान के अंदर दाखिल हुए और आभूषण देखने लगे। इसी दौरान दोनों ने हथियार निकाल लिया और दुकानदार को भयभीत करते हुए दुकान में रखे सोने के आभूषण अपने कब्जे में ले लिए।

अपराधियों ने हथियार की नोक पर वारदात को अंजाम दिया और लूटे गए आभूषण लेकर बाइक से फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधी पल्सर जैसी बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद दुकानदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की।

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों के आने और फरार होने वाले रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।
दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर हुई लूट की घटना को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। संभावित ठिकानों पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किए जाने की भी जानकारी है।

पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए लूटे गए आभूषण और अपराधियों का सुराग तलाश रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बाइक सवार अपराधी के ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे आभूषण दिखाने की बात कही दुकानदार द्वारा आभूषण के डब्बा निकाला जिसे झपटकर अपराधी भागने के लिए।

4 से 5 सोने के हनुमानी और एक जोड़ा कान के आभूषण बताया गया है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे वहीं आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

*वोट चोरी कर भाजपा को जीताने के खिलाफ हरेक वार्ड-पंचायत में ज्ञानेश कुमार का पूतला दहन करेंगे माले कार्यकर्ता- बंदना – Doorbeen News*

वोट चोरी कर भाजपा को जीताने के खिलाफ हरेक वार्ड-पंचायत में ज्ञानेश कुमार का पूतला दहन करेंगे माले कार्यकर्ता- बंदना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *