व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। राज्य कर आयुक्त के आदेशानुसार और जीएसटी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की निगरानी में समस्तीपुर अंचल के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीम ने स्थानीय ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक सप्लायर के ठिकानों पर औचक निरीक्षण (Inspection) किया। इस छापेमारी का नेतृत्व राज्य कर उप आयुक्त (Deputy Commissioner) अफजल हसनैन ने किया, जबकि टीम में सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) दिव्य प्रकाश भी शामिल रहे।


निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्टर के गोदाम में भारी मात्रा में ऐसा माल (Goods) पाया गया, जिसका कोई हिसाब-किताब नहीं था। अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर संबंधित संचालक न तो माल से जुड़े वैध दस्तावेज दिखा सके और ना ही ई-वे बिल (E-way bill) पेश कर पाए। बिना वैध कागजात और ई-वे बिल के पाए गए इस स्टॉक को विभाग ने संदिग्ध मानते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए समस्तीपुर जीएसटी के संयुक्त आयुक्त (Joint Commissioner) कृष्णा मोहन सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय विभिन्न ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।


संयुक्त आयुक्त ने कहा कि समस्तीपुर मुख्य शहर के अलावा मुफस्सिल जैसे रोसेड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी जैसे अनुमंडल और संवेदनशील इलाकों के ट्रांसपोर्टरों पर भी विभाग कड़ी निगरानी रख रहा है। त्योहारों के सीजन में टैक्स चोरी के उद्देश्य से बिना हिसाब-किताब (Unaccounted) वाले माल का परिवहन करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया एकदिवसीय सत्याग्रह – Doorbeen News*
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया एकदिवसीय सत्याग्रह







