व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शहर के UN Palace में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित की गई।
बैठक सह मतदाता मिलन समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की। बैठक में मुख्य रूप से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल झा, मुख्य अतिथि उजियारपुर विधायक सह बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी मौजूद थे l
बैठक में सर्वसम्मति से विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को चुनाव प्रभारी बनाने का प्रस्ताव पारित गया कि जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में स्नातक मतदाताओं के बीच सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया ।


विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधायक रणविजय साहू तथा पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि “यह चुनाव सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने का चुनाव है। जनहित में, छात्र हित में और बिहार हित में अनिल झा जी को भारी मतों से जिताना है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करें।”
MLC प्रत्याशी अनिल झा ने कहा – “समस्तीपुर के कार्यकर्ताओं ने जो प्यार और सम्मान दिया उसके लिए मैं आभारी हूँ। अगर स्नातक मतदाता मालिकों ने मुझे विधान परिषद भेजा तो मैं स्नातक बेरोजगारों, छात्रों और युवाओं की आवाज को सदन में मजबूती से उठाऊंगा।”


बैठक में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल झा, उजियारपुर विधायक सह बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा,
पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज़, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद दलित सेल के ज़िलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, राजद के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो स्नातक मतदाता उपस्थित थे।



*मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के एचएम दिनेश प्रसाद सिंह की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई – Doorbeen News*
मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के एचएम दिनेश प्रसाद सिंह की सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई






One Comment