फर्राटा दौड़ में अमन-मानसी ने मारी बाजी, बैडमिंटन में रवि राज-श्रेया ने लहराया परचम

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर : पटेल मैदान पर मंगलवार की सुबह जैसे ही खिलाड़ियों ने फर्राटा भरा, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता पटेल मैदान, खेल भवन और पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित की जा रही है।

पटेल मैदान में 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में तीसवारा के अमन कुमार ने पहला, डीएवी के प्रिंस कुमार ने दूसरा और मनाराटोल के दुर्गेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।. बालिका वर्ग में पोद्दार इंटरनेशनल की मानसी सिन्हा प्रथम, बेलारी की आरोही द्वितीय और डीएवी की ज्योति कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार और पूसा के गौरव कुमार ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।. बालिका वर्ग में डीएवी की संध्या कुमारी, गोहा की आस्था भारती और पूसा की लवली कुमारी ने शीर्ष तीन स्थान पर कब्जा जमाया।

600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग की यूएस मोदी की प्रीति कुमारी, शादीपुर की ब्यूटी कुमारी और डीएवी की ज्योति कुमारी तथा बालक वर्ग में सरायरंजन के शुभम कुमार, पटोरी के प्रशांत कुमार और अनमोल कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। गोला फेंक के अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी की सृष्टि राज ने स्वर्ण, बिरला ओपन की पलक कुमारी ने रजत और नरहन की सोनाक्षी कुमारी ने कांस्य पदक जीता. बालक वर्ग में साकीब अली, शिवाय भट्ट और विकास कुमार क्रमशः पहले तीन स्थान पर रहे।

अंडर-17 गोला फेंक में उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के मो. अल्तमश ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भाला फेंक के बालक वर्ग में हिमांशु कुमार, प्रियांशु राज और रौनक कुमार तथा बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी, ब्यूटी कुमारी और ज्योति कुमारी क्रमशः पहले तीन स्थान पर रहीं।

इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन मुकाबलों में अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी के रवि राज और बालिका वर्ग में पटोरी की श्रेया विजेता बनीं। अंडर-17 में ईशांत राज और लकी प्रिया तथा अंडर-19 बालक वर्ग में पोद्दार के आदर्श कुमार ने खिताब जीता. खेल भवन में कबड्डी के अंडर-14 बालक और बालिका दोनों वर्गों में संत स्टीफन दलसिंहसराय ने जीत दर्ज कर चैंपियन का ताज अपने नाम किया।

जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों स्थलों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। चयनित खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने के बाद जिला स्तरीय टीम घोषित की जाएगी, जो प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।

*समय सीमा में राजस्व कार्य पूरा करें, अनावश्यक लंबित नहीं रखें : अपर समाहर्ता – Doorbeen News*

समय सीमा में राजस्व कार्य पूरा करें, अनावश्यक लंबित नहीं रखें : अपर समाहर्ता

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *