व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk : सिंघिया थाना अंतर्गत सिंघिया बहेरी मुख्य सड़क मार्ग एसएच 88 पर सलहा के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने उसका इलाज किया। घायल की पहचान खड़ाही बगड़हटा गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार सोनू कुमार मोटरसाइकिल से तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।
थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है।


*रास्ते के विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती – Doorbeen News*
रास्ते के विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती









One Comment