आवास सूची में अपात्र लाभुकों का नाम नहीं जोड़ें : बीडीओ

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बीडीओ प्रकोष्ठ में मंगलवार को प्रखंड की सभी पंचायतों के आवास सहायकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान आवास योजना की सूची के सत्यापन और पात्र लाभुकों के नाम प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायतों में तैयार आवास सूची में किसी भी परिस्थिति में अपात्र लोगों का नाम शामिल नहीं किया जाए। वहीं, यदि सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज है तो जांच के बाद उसका नाम हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवास योजना का लाभ केवल निर्धारित मापदंड पूरा करने वाले पात्र लाभुकों को ही मिलना चाहिए।

उन्होंने आवास सहायकों को निर्देश दिया कि पंचायतवार सूची की दोबारा जांच कर पात्र लाभुकों की अंतिम सूची जल्द से जल्द तैयार करें। इसके बाद पात्र लाभुकों का नाम प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करें। बीडीओ ने कहा कि सूची तैयार करने में पारदर्शिता और पात्रता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहें।

बैठक में आवास सहायकों को अपने-अपने पंचायतों में सूची की जांच समय पर पूरी करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर आवास पर्यवेक्षक विभाष कुमार,

आवास सहायक संतोष कुमार, राकेश रंजन, अमरेंद्र कुमार यादव, राजीव कुमार, आनंद कुमार, अनीता पंकज कुमार, दीपक कुमार, विजय शेखर कुंवर, आशीष कुमार, परितोष ठाकुर, गौतम कुमार एवं विजय प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

*करियन स्कूल में शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन – Doorbeen News*

करियन स्कूल में शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *