व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखण्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालय करियन में मंगलवार को शिक्षक के स्थानांतरण व पदस्थापन के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विवेकानंद झा ने की।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के दर्पण होते हैं।एक आदर्श समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अहम होती है।शिक्षक सिर्फ सम्मान के भूखे हैं।
बाकी तो अनवरत राष्ट्र निर्माण में लगे रहते हैं।वक्ताओं ने शिक्षक को कुम्भकार बताते हुए कहा कि जिस तरह कुम्भकार अपनी कला से किसी मूर्ति को तैयार करते हैं, उसी तरह शिक्षक अपने ज्ञान से बच्चों के भविष्य का निर्माण करते हैं।जिससे बच्चों का भविष्य बनता है।स्थानांतरण तो एक परंपरा है, जो अपने कर्तव्य व परायणता को सिद्ध करने का सुनहरा अवसर होता है।


गौरतलब है कि 29 सितंबर को विद्यालय के चार शिक्षकों का तबादला क्रमशः उत्कर्ष आनंद, शशि यादव, मुकेश कुमार और दीपक पोद्दार का दूसरे विद्यालय में हुआ है, जबकि दो शिक्षक नीरज कुमार का हिंदी में और चांदनी कुमारी का अंग्रेजी विषय में पदस्थापन उक्त विद्यालय में हुई है। इसके पूर्व स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, बच्चे भावुक दिखे।इस मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को पाग चादर व पुष्प वर्षा से सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यक प्रदीप कुमार पासवान, पूर्व मुखिया घूरन पासवान, डा.वीरेंद्र मिश्र, रोहित, रानी कुमारी, अजय कुमार, विमलेश विमल, सुशीला कुमारी, शाहरुख शेख, दीपक शर्मा आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थे।


*किसान के लिए खबर: पीएम फसल बीमा योजना के लिए 15 नवंबर से शुरू होगा आवेदन – Doorbeen News*
किसान के लिए खबर: पीएम फसल बीमा योजना के लिए 15 नवंबर से शुरू होगा आवेदन








