जसम का 125 सदस्यीय बिहार राज्य परिषद का अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार एवं सचिव दीपक सिन्हा चुने गये

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर कालेज में शनिवार से शुरू जन संस्कृति मंच के बिहार राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को सुबह सांगठनिक सत्र का आयोजन किया गया। मंच पर बतौर पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का० कौशल किशोर, राष्ट्रीय महासचिव का० मनोज कुमार आदि उपस्थित थे। सत्र की अध्यक्षता जीतेंद्र कुमार, तबस्सुम फरहाना, अनील अंशुमन, प्रो० सुरेंद्र प्रसाद सुमन, रामबाबू आर्य की अध्यक्षमंडली ने की।

प्रतिनिधियों को वितरण के बाद राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने “कामकाज का रिपोर्ट” का पाठ किया। सुमन कुमार सिंह, डॉ प्रभात कुमार, समता राय, कृष्ण कुमार निर्मोही, निर्मल नयन, राजेश कमल, विन्देश्वरी सिंह समेत समेत दर्जनभर से अधिक प्रतिनिधियों रिपोर्ट पर बहस में हिस्सा लेकर भविष्य की रणनीति एवं संगठन के विस्तार आदि से संबंधित अपने-अपने विचारों को रखा।

सम्मेलन में लाये गये विचारों को रिपोर्ट में शामिल करने का आश्वासन राज्य सचिव ने दिया और अध्यक्षमंल की ओर से रिपोर्ट को पास करने का प्रस्ताव को हाउस ने ताली बजाकर पास कर दिया।

सांगठनिक सत्र के दूसरे चुनावी सत्र में नई राज्य कमिटी का गठन का प्रक्रिया शुरू किया गया। विदाई राज्य कमिटी द्वारा 125 सदस्यीये नई राज्य परिषद का गठन करने का प्रस्ताव पर्यवेक्षक कौशल किशोर ने हाऊस के समक्ष रखा जिसे उपस्थित डेलीगेट ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पास कर दिया।

तत्पश्चात 45 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का गठन का प्रस्ताव लाया गया जिसे भी ताली बजाकर पास कर दिया गया। मौके पर नवगठित राज्य परिषद ने बैठक कर सर्वसम्मति से जीतेंद्र कुमार को राज्य अध्यक्ष तथा दीपक सिन्हा को राज्य सचिव चुना।

डॉ० सुरेंद्र प्रसाद सुमन, डॉ० प्रभात कुमार, डॉ० रामबाबू आर्य, निर्मल नयन, कृष्ण कुमार निर्मोही, प्रमोद यादव, शंभू भारतीय, अनील अंशुमन, अहमद सगीर, विजय,

डॉ० स्नेहलता को राज्य उपाध्यक्ष एवं पुनीत पाठक, सुमन कुमार सिंह, रंजन कुमार बमबम, समीर कुमार, डॉ० संजय कुमार, अशोक पासवान को राज्य सह सचिव चुने गये।
समस्तीपुर कालेज की ओर से प्रो० दिनेश्वर यादव के धन्यवाद ज्ञापन के बाद पुनीत पाठक, प्रमोद यादव, अनील अंशुमन द्वारा “हम होंगे कामयाब” का सामूहिक गायन के साथ सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा की गई।

सम्मेलन को सफल बनाने में विजय नंदन, रूपा कुमारी, लोकेश राज, सुनील कुमार, दीपक यदुवंशी, जीतेंद्र सहनी, रंजीत राम, बंदना सिंह, प्रो० उमेश कुमार, रवि कुमार दूबे आदि द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर उन्हें जसम की ओर से धन्यवाद दिया गया।
उक्त आशय की जानकारी रविवार को भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

*समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि की वार्षिक आम सभा सम्पन्न – Doorbeen News*

समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि की वार्षिक आम सभा सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *