1 अक्टूबर से टन के हिसाब से बिकेगा बालू-गिट्टी, ट्रक मालिकों ने लिया सामूहिक निर्णय

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 27 सितंबर। जिले में अब बालू और गिट्टी की बिक्री टन के हिसाब से करने का निर्णय लिया गया है। जिला मोटर व्यवसायी संघ, समस्तीपुर के बैनर तले रविवार को बालू और गिट्टी ढुलाई में लगे ट्रक मालिकों की बैठक में इस संबंध में सामूहिक निर्णय लिया गया। संघ ने स्पष्ट किया कि 1 अक्टूबर 2026 से जिले में बालू और गिट्टी की बिक्री टन के आधार पर ही की जाएगी।

शहर के हरपुर एलोथ स्थित वृंदावन गार्डन के सभाकक्ष में संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों ट्रक मालिकों ने अपने व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और निर्णय को लागू करने के लिए एकजुटता जताई।

खरीद टन में, बिक्री सीएफटी में होने से नुकसान का दावा

संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि बालू और गिट्टी के कारोबार से जुड़े ट्रक मालिकों को सरकारी नियमों और स्थानीय स्तर की व्यवस्थाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, ट्रक मालिक बालू और गिट्टी की खरीद टन के हिसाब से करते हैं। परिवहन एवं खनन विभाग की कार्रवाई में भी ओवरलोड की स्थिति टन के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसके बावजूद बाजार में उसी सामग्री की बिक्री सीएफटी के हिसाब से किए जाने के कारण व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि व्यवसाय हित को देखते हुए संघ ने 1 अक्टूबर से टन के आधार पर बिक्री लागू करने का निर्णय लिया है।

सीएफटी में बिक्री पर सामाजिक कार्रवाई की चेतावनी

संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि 1 अक्टूबर से यदि कोई ट्रक मालिक अथवा ब्रोकर जिले में बालू या गिट्टी की बिक्री टन के बजाय सीएफटी में करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ संघ के स्तर पर सामाजिक दंड की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को मोटर व्यवसायी समाज से बहिष्कृत करने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुजीत राय, विशाल गौरव, संतोष कुमार सिंह, राजबाला राय, अरविंद राय, संतोष राय, अमरजीत सिंह, धीरज राय, गोपाल चौधरी, लालबाबू राय, रुपेश सिंह, विजय राय, उमेश राय, रिंकू सिंह, किशोर शाह, अशोक राय, सुनील राय, सत्यम शिवम, रामकृष्ण, रितेश राय, विजय कुमार, राजू राय, राजीव कुमार, शांतनु कुमार चौधरी, नवनीत कुमार और कुंदन कुमार सहित अन्य ट्रक मालिक मौजूद रह

*बाढ़ से बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए आवेदन शुरू, 29 सितंबर तक मौका – Doorbeen News*

बाढ़ से बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए आवेदन शुरू, 29 सितंबर तक मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *