प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ बीएसटीए का गठन लालबाबू बने प्रखंड अध्यक्ष व सचिव बने कमलाकांत राय

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: प्रधान शिक्षक संघ बीएसटीए गोप गुट खानपुर समस्तीपुर की बैठक स्थानीय प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर के प्रांगण में प्रधान शिक्षक लालबाबू कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालन प्रधान शिक्षक प्रकोष्ट के जिला सचिव योगेंद्र साफी ने किया। बैठक में उपस्थित प्रधान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं पर विचार विमर्श किया।

जिसमें सेवा पुस्तिका संधारण किया जाना, बकाया अंतर वेतन भुगतान, मध्याह्न भोजन योजना की परिवर्तन राशि वेंडरों के खाते में पांच महीनों से नहीं होना जिसके कारण पी एम पोषण योजना कभी भी बाधित हो सकती है, हर महीनें प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन की मांग का मामला प्रमुख रहा।

संबोधित करते हुए बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष  अशोक कुमार साहु ने संबोधित करते हुए बताया कि सभी कोटि के शिक्षकों प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक , विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक सहित को सातवें वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए बिहार राज्य में कार्य करने वाले एक चपरासी से लेकर पदाधिकारी तक को सातवें वेतन का लाभ मिल रहा है।

राष्ट्र निर्माता शिक्षक को इससे अलग रखना मुनासिब नहीं। विभाग को जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए इसी मांग को लेकर राज्यसंघ के आह्वान पर आगामी 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर गांधी मैदान पटना में आयोजित आमरण अनशन सत्याग्रह आंदोलन में खानपुर से अधिक से अधिक शिक्षक भाग लेंगे।

वहीं प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ बी एस टी ए गोपगुट के सांगठनिक चुनाव भी हुए जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर लालबाबू, सचिव पद के लिए कमलाकांत राय, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष निभा कुमारी, श्री चंद्रप्रकाश पोद्दार,सह सचिव रंजीत राम, मीडिया प्रभारी के पद पर मनोज कुमार पासवान चयनित हुए।

कार्यक्रम में नेहा कुमारी, सरोजिनी, दशरथ सहनी,रजनीश शर्मा,नंदेश्वर प्रसाद, कमल कांत ,राकेश कुमार,राजाराम पासवान, प्रमोद पासवान, चंद्र प्रकाश पोद्दार,मनोज पासवान,संजय महतो, रणजीत राम, सुनील कुमार आदि शामिल थे।

*समस्तीपुर को बड़ी रेल सौगात, भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति – Doorbeen News*

समस्तीपुर को बड़ी रेल सौगात, भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *