व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 26 सितम्बर 2026: समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय रेल द्वारा भुज–बरौनी के बीच नई रेलगाड़ी संख्या 19427/19428 भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ट्रेन समस्तीपुर होकर चलेगी।
इस महत्वपूर्ण रेल सेवा की स्वीकृति पर सांसद शाम्भवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के यात्रियों को गुजरात एवं अन्य क्षेत्रों से आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
शाम्भवी ने कहा कि समस्तीपुर की जनता की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के साथ उठाने का उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।




*चित्रकला में शिवान्या को मिला प्रथम पुरस्कार – Doorbeen News*








