जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा किया गया ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों को मिला पुरस्कार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk :  जिला गंगा समिति जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में किया गया। जिसके तहत चित्रकला, क्विज,वस्लोगन, निबंध इत्यादि प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रो राजेश कुमार रंजन प्रधानाचार्य, डॉ रिंकी कुमारी एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सोनी सलोनी, डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ रेखा कुमारी, डॉ शहनाज आरा, डॉ संगीता, डॉ रंजन कुमार, डॉ कविता, नीरजेश कुमार जिला परियोजना पदाधिकारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने स्लोगन, चित्रकला, निबंध के माध्यम से नदियों के स्वच्छता का सन्देश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित डीपीओ द्वारा सभी बच्चों के बीच क्विज के माध्यम से गंगा नदी, स्वच्छता ही सेवा, गंगा और नदियों की स्वच्छता से संबंधित की सवाल पूछे गए जिसमें शिवानी कुमारी प्रथम, खुशी द्वितीय, मारफा फातिमा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शेष सभी प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा एवं सभी प्रतिभागी को 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी स्वच्छता संदेश दिया।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एवं विशेष अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले में आयोजित किया जाएगा जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।

*ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करते युवक पकड़ा, दो साथी पिस्टल लहराते भागे – Doorbeen News*

ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करते युवक पकड़ा, दो साथी पिस्टल लहराते भागे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *