व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत चिह्नित मध्य विद्यालय गंगापुर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दिनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि दिनकर हिंदी साहित्य के महान कवि होने के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना के प्रखर स्वर थे।


उनकी रचनाओं में देशभक्ति, वीरता, मानवता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि दिनकर की कविताएं आज भी युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिनकर की प्रमुख रचनाओं और उनके साहित्यिक योगदान से अवगत कराया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दिनकर की कविताओं का पाठ भी किया। मौके पर वरीय शिक्षक त्रिभुवन शर्मा, राज कुमार, रिंकू कुमारी, सृष्टि सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


*क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में विकेट से युवा राजद नेता के सिर पर हमला – Doorbeen News*
क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में विकेट से युवा राजद नेता के सिर पर हमला








