एसडीओ राकेश कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लिक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 21 सितंबर 2026। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को एसडीओ के समक्ष रखा। जनता दरबार में कुल 9 मामलों की सुनवाई की गई।

एसडीओ राकेश कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्राप्त आवेदनों पर नियमसंगत एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही फरियादियों को उनके मामलों की प्रगति से अवगत कराने पर भी जोर दिया।

जनता दरबार के माध्यम से अनुमंडल प्रशासन ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

*फरार आरोपितों को पकड़ने पहुंची हथौड़ी पुलिस से नोकझोंक, वाहन का शीशा तोड़ा – Doorbeen News

फरार आरोपितों को पकड़ने पहुंची हथौड़ी पुलिस से नोकझोंक, वाहन का शीशा तोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *