व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: हाजीपुर: रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान की शुरूआत 17.09.2026 को महाप्रबंधक डिंपी गर्ग द्वारा अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई। यह अभियान पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों, कारखानों तथा अन्य इकाइयों में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।
जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा ठोस अपशिश्ट प्रबंधन नियमावली-2026 तथा स्रोत पर अपशिष्ट का 4 धाराओं में पृथक्करण के प्रति जागरूकता, स्वच्छता लक्षित इकाइयों (Cleanliness Target Units) का चिन्हिकरण तथा समुचित निस्तारण, नुक्कड़ नाटक, ज्ञान यात्रा, हेरिटेज स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान, कवाड़ से जुगाड़, कवाड़ से कला, रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाना, सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर इत्यादि आयोजित किये जाएंगें।
इसी क्रम में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा का भी आयोजन किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के द्वारा इस अभियान के अंतर्गत पूर्व मध्य रेल के लिए कुल 6300 स्वच्छता लक्षित इकाइयों को चिन्हित करने तथा समुचित निस्तारण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।




*सोनपुर मंडल में वर्ष 2026 की तृतीय पेंशन अदालत का सफल आयोजन – Doorbeen News*








