पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट- पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में वृद्धि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच संचालित की जा रही 03215/03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट- पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में वृद्धि की गयी है ।
विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल ट्रेन 17.10.2026 तक (सप्ताह में पांच दिन) परिचालित की जाएगी ।

गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल दिनांक 17.09.2026 से 16.10.2026 तक बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन परिचालन की जाएगी ।

वहीं गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन दिनांक 18.09.2026 से 17.10.2026 तक गुरूवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिन किया जाएगा ।

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव, समय एवं मार्ग पूर्ववत रहेगा ।

*भजन सुनने से लोगों के मन में होती है शांति : महंत रामदयाल – Doorbeen News*

भजन सुनने से लोगों के मन में होती है शांति : महंत रामदयाल

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल द्वारा फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन तथा मौजूदा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *