रोसड़ा में भीषण सड़क हादसा: बुलेट और साइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बुलेट और साइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि मुरादपुर निवासी डब्लू कुमार (24) साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डब्लू कुमार और बुलेट सवार एक अन्य युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, दुर्घटना में मुरादपुर निवासी बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की बात कही गई है।

पिछले साल हुई थी डब्लू की शादी

मृतक डब्लू कुमार मुरादपुर निवासी मनोज साह के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी। अचानक हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

*मंडल में ‘राजभाषा पखवाड़ा–2026’ का भव्य शुभारंभ, राजभाषा संगोष्ठी का हुआ आयोजन – Doorbeen News*

मंडल में ‘राजभाषा पखवाड़ा–2026’ का भव्य शुभारंभ, राजभाषा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *