करेह नदी में मिला शव, जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान डूबे युवक की हुई पहचान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk:  शिवाजीनगर थाना अंतर्गत घिवाही शंकरपुर के बीच करेह नदी के किनारे निर्माणाधीन पुल से करीब 100 मीटर दक्षिण गुरुवार को अज्ञात शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद शिवाजीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान एवं घटना के सत्यापन को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे परिजनों से पूछताछ के बाद शव की पहचान दरभंगा जिले के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोथा गांव निवासी योगेश्वर मुखिया के पुत्र बिनोद मुखिया उर्फ बौका मुखिया के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि बिनोद मुखिया बीते आठ सितंबर को अपने गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूब गया था।

घटना के बाद से ही परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। इस संबंध में अशोक पेपर मिल थाना में भी आवेदन दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने करेह नदी में काफी खोजबीन की, लेकिन उस समय युवक का शव बरामद नहीं हो सका था।
गुरुवार को शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में करेह नदी के किनारे शव मिलने की सूचना पर शिवाजीनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी अशोक पेपर मिल थाना पुलिस को दी।

इसके बाद संबंधित थाना की पुलिस एवं एसडीआरएफ के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों एवं परिजनों से मिली जानकारी तथा संबंधित थाना से कराए गए सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बरामद शव उसी युवक का है, जो आठ सितंबर को जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान मनोथा गांव में नदी में डूब गया था।

पुलिस के अनुसार मामला दरभंगा जिले के अशोक पेपर मिल थाना से संबंधित होने के कारण शव को संबंधित थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को वैधानिक कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम सहित आगे की कागजी प्रक्रिया अशोक पेपर मिल थाना पुलिस द्वारा पूरी की जाएगी।

शिवाजीनगर थाना स्तर से घटना की सूचना के सत्यापन, परिजनों से लिखित आवेदन लेने तथा शव को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई। शव मिलने की खबर के बाद मृतक के परिजनों में शोक की स्थिति बनी रही।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि करेह नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान पता चला कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति नदी में डूब गया था और उसकी तलाश की जा रही थी। संबंधित थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम को शव सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन भी लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।

*मटका फोड़ प्रतियोगिता में चित्तौड़ा नवयुवक टीम ने मारी बाजी – Doorbeen News*

मटका फोड़ प्रतियोगिता में चित्तौड़ा नवयुवक टीम ने मारी बाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *