अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित महिलाओं को मिली साक्षरता की सौगात, बच्चे भी बनेंगे मार्गदर्शक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कनखरिया के बच्चों ने रंगोली बनाकर साक्षर समाज बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मेंं बच्चों द्वारा साक्षर समाज बनाने से संबंधित गीतों के माध्यम से समाज को साक्षर करने का संदेश दिया गया। भाषण प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने निरक्षरता को समाज के लिए कलंक बताते हुए साक्षर समाज बनाने का संकल्प लिया।

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विशेष पहल करते हुए प्राथमिक विद्यालय कनखरिया में महिलाओं को साक्षरता की सौगात दी गई। विद्यालय प्रांगण में एक साक्षरता प्रोत्साहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीईओ रामजन्म सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने पोषक क्षेत्र की असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें अपने हाथों से कलम और कॉपी भेंट की। ​स्टेशनरी सामग्री प्राप्त कर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उनमें शिक्षा के प्रति एक नई उम्मीद की किरण जगी।

बीईओ रामजन्म सिंह ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर नागरिक का साक्षर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एक अनूठी पहल का उल्लेख करते हुए कहा, “विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे केवल स्वयं शिक्षित नहीं होंगे, बल्कि वे अपने-अपने घरों में असाक्षर माता-पिता और अभिभावकों को भी पढ़ने-लिखने में पूरी मदद करेंगे। इससे परिवार और समाज दोनों में शिक्षा का दीप जलेगा।”​ उन्होंने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे किसी भी उम्र में पढ़ाई शुरू करने से न झिझकें।

बीईओ ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि वे पोषक क्षेत्र की महिलाओं और असाक्षर वयस्कों को नियमित रूप से बुनियादी साक्षरता से जोड़ने के लिए समय-समय पर अभियान चलाते रहें। इस पूरी पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और साक्षरता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों को अपने परिवार व समाज के एक-एक व्यक्ति को साक्षर बनाने की शपथ दिलाई गई।

एचएम मोहम्मद अब्दुल्लाह ने शिक्षा के महत्व से बच्चों को रू-बरू कराते हुए शिक्षा ग्रहण कर एक बेहतर इंसान बनने के साथ ही शिक्षा दान कर समाज को साक्षर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने की बात कही। मौके पर शिक्षक वीणा कुमारी, विक्रम सैनी, अनिरुद्ध कुमार, आशा कुमारी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद थे।

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज, प्रशासन की व्यापक तैयारियां जारी, 18 मेडिकल कैंप सक्रिय – Doorbeen News*

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज, प्रशासन की व्यापक तैयारियां जारी, 18 मेडिकल कैंप सक्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *