व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाए जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर जमीन के अंदर प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाकर रखे गए दो पिस्टल, एक खाली मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि चक पहाड़ इलाके में कुछ लोग किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चकपहाड़ गांव निवासी हरेराम गिरी (22) को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को हथियार छिपाकर रखे जाने की जानकारी दी।
जमीन खोदने पर मिला हथियारों का जखीरा
पूछताछ में हरेराम गिरी ने बताया कि उसके भाई सन्नी गिरी, पिता सुजीत गिरी, निवासी माधोपुर वार्ड नंबर-3, थाना उजियारपुर ने हथियार और गोलियां छिपाकर रखने के लिए दिए थे। पुलिस ने बताए गए स्थान पर जमीन की खुदाई कराई। वहां प्लास्टिक के एक डिब्बे से दो 7.65 एमएम पिस्टल, एक खाली मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक, हरेराम गिरी ने पूछताछ में हथियार सप्लाई करने वाले सन्नी गिरी उर्फ निशात का भी जिक्र किया। इसके बाद पुलिस टीम ने ताजपुर और उजियारपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में हरेराम गिरी के अलावा शशाक शेखर उर्फ निशात (19), पिता अवधेश गिरी, चकपहाड़ थाना ताजपुर, राजन कुमार, पिता रामकुमार कापर, भगवानपुर कमला थाना उजियारपुर तथा शिबनाध मिश्र उर्फ चिंटू, पिता दिनेश मिश्र, भगवानपुर कमला थाना उजियारपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है। इस संबंध में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान
- एक मोबाइल फोन
- दो पिस्टल
- एक खाली मैगजीन
- आठ जिंदा कारतूस


कार्रवाई में ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पुलिस पदाधिकारी आयशा कुमारी, सचिन कुमार, अमित कुमार, सलेन्द्र कुमार, एसआई राजेश कुमार, एसआई/अन्य पुलिसकर्मी तथा एसटीएफ टीम शामिल रही।

*राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली विषय पर विशेष सेमिनार – Doorbeen News*
राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली विषय पर विशेष सेमिनार









