व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: दलसिंहसराय: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के डैनी चौक स्थित कल्याणकारी भवन में आज “राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली” विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका दीप प्रज्ज्वलन द्वारा उद्घाटन समस्तीपुर से पधारे कृष्ण भाई जी, वरीय आयकर अधिवक्ता डीके सिंह, बीके सोनिका बहन, रंजना बहन, आशा बहन ने सामूहिक रूप से किया।
सेमिनार में कृष्ण भाई जी ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जीवन को सकारात्मक और तनावमुक्त बनाने के लिए अपने विचारों पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने राजयोग को मन की एकाग्रता, आंतरिक शांति और आत्मिक शक्ति बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर जोर दिया।


कृष्ण भाई जी ने कहा कि सकारात्मक विचार ही सकारात्मक जीवन की नींव हैं। जब व्यक्ति अपने मन को श्रेष्ठ एवं सकारात्मक चिंतन से जोड़ता है, तो उसके व्यवहार और जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आने लगता है। राजयोग के अभ्यास से व्यक्ति स्वयं को आत्मिक रूप से सशक्त बनाकर परिस्थितियों का शांतिपूर्ण एवं संतुलित ढंग से सामना कर सकता है।
सेमिनार के दौरान उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग के महत्व से अवगत कराया गया तथा जीवन में शांति, प्रसन्नता और सकारात्मकता को बढ़ावा देने के लिए नियमित राजयोग अभ्यास की प्रेरणा दी गई।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सकारात्मक जीवनशैली और आंतरिक शांति की दिशा में राजयोग के महत्व को समझा तथा इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
सोनिका बहन ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया।

*प्रभारी सचिव ने कंट्रोल रूम में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की – Doorbeen News*
प्रभारी सचिव ने कंट्रोल रूम में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की







