उदापट्टी स्कूल में दही-हांडी उत्सव, बच्चों ने लिया उत्साह से भाग

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदा पट्टी में शिक्षक दिवस एवं दही-हांडी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दही-हांडी उत्सव में कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के विभिन्न समूह शामिल हुए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ दही-हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं नैतिक विकास के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना शिक्षक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही वास्तव में शिक्षक की सफलता है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित दही-हांडी समारोह में विद्यालय के बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक भी पहुंचे।

उन्होंने विद्यालय की ओर से आयोजित इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सामूहिकता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।

दही-हांडी उत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में नैन्सी कुमारी, सिमरन कुमारी, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, अजय कुमार आदि शामिल थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने सहयोग किया।

मौके पर शिक्षक मणिकांत झा, पंकज कुमार, सुमित राज, वंदना कुमारी, विभा कुमारी, अंकित, फैजुल हसन सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं, ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद थे।

*समस्तीपुर में स्कॉर्पियो से घिसटकर बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत, दो घायल – Doorbeen News*

समस्तीपुर में स्कॉर्पियो से घिसटकर बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत, दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *