समस्तीपुर में स्कॉर्पियो से घिसटकर बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत, दो घायल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन : थाना क्षेत्र के करिहारा गांव के पास शनिवार की देर शाम एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर टांड़ा निवासी विजय दास की पुत्री कविता कुमारी (23) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर किसी संबंधी के यहां जा रहे थे। इसी दौरान सातनपुर बिस्कुट फैक्ट्री के समीप बाइक पर बैठी कविता का बैग पास से गुजर रही स्कॉर्पियो के बंपर में फंस गया। जिससे वह बाइक से गिरकर स्कॉर्पियो के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। करिहारा गांव के पास स्कॉर्पियो से अलग होकर सड़क पर गिरते ही उसने दम तोड़ दिया। घटना में घायल दोनों युवकों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए निकटतम निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जिनकी पहचान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष के एसआई रविकांत कुमार रवि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। वहीं पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने पर ले आई है।

*सिंघिया में हो-हंगामे की भेंट चढ़ी उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, यूरिया की कीमत पर बनी सहमति – Doorbeen News*

सिंघिया में हो-हंगामे की भेंट चढ़ी उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, यूरिया की कीमत पर बनी सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *